Dehradun
सेलाकुई में बर्थडे पार्टी का न्योता न मिलने पर विवाद, पड़ोसी की चाकू मारकर मौत; आरोपी गिरफ्तार
देहरादून के सेलाकुई में बेटी की पहली जन्मदिन पार्टी में नहीं बुलाने को लेकर 2 किरायेदारों के बीच झगड़ा हुआ। पुलिस के मुताबिक, थप्पड़ मारे जाने के बाद 25 साल के जितेंद्र कुमार ने राजपाल की छाती पर चाकू से वार किया। अस्पताल में राजपाल को मृत घोषित किया गया।



















































