आदि कैलाश क्षेत्र में 14,400 FT की ऊंचाई पर भारतीय सेना ने एक कैजुअल्टी को सुरक्षित निकालकर समय पर चिकित्सा मदद उपलब्ध कराने की कार्रवाई की। यह अभियान पंचशूल ब्रिगेड के जवानों ने कठिन पर्वतीय परिस्थितियों के बीच पूरा किया।

यूबी एरिया की ओर से साझा जानकारी के अनुसार, सूचना मिलते ही पंचशूल ब्रिगेड की टीम ने तेजी से कार्रवाई शुरू की। सेना ने दूरदराज के सीमावर्ती इलाके में नागरिकों की मदद और उनकी सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।