India
एयर चीफ एपी सिंह का दावा: ऑपरेशन सिंदूर ने साबित किया, कोई लक्ष्य पहुंच से बाहर नहीं
वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने ऑपरेशन सिंदूर को क्षमता-केंद्रित रणनीति की सफलता बताया। उन्होंने कहा कि पश्चिमी मोर्चे पर 1,200 किलोमीटर चौड़ाई और 200 किलोमीटर गहराई तक सटीक हमलों ने वायु शक्ति की पहुंच और विकल्पों को साबित किया।





