India
सुपर अल नीनो का खतरा: भारत में गर्म सर्दी, कम बर्फबारी और पानी पर असर
मानसून की विदाई के बीच भूमध्यरेखीय प्रशांत महासागर में मजबूत हो रहा अल नीनो दिसंबर में चरम पर पहुंच सकता है। इसके असर से भारत में सामान्य से गर्म सर्दियां, कम बारिश और कम बर्फबारी की आशंका है, जिसका असर रबी फसलों, पानी, बिजली की मांग और लोगों की सेहत पर पड़ सकता है।







