Rudrapur News: खटीमा। राजकीय प्राथमिक विद्यालय चारुबेटा में चोरों ने कमरों का ताला तोड़कर तीन पंखे चोरी कर लिए। प्रधान अध्यापिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। प्रधान अध्यापिका मीना गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 से 27 अगस्त के बीच चोरों ने विद्यालय के कमरों के ताले तोड़कर वहां लगे तीन पंखे चोरी कर लिए। घटना की जानकारी उन्हें अगले दिन विद्यालय पहुंचने पर हुई। कोतवाल कमल कुमार लुंठी ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों का पता लगा लिया जाएगा।