घटना तब हुई जब चूनाधारा के समीप पौड़ी नेशनल हाईवे पर भारी वर्षा के बाद पहाड़ी से मलबा और बड़े-बड़े बोल्डर सड़क पर आए। इससे यातायात लगभग एक घंटे के लिए बाधित रहा और 2 किलोमीटर लम्बे जाम की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोपहर के समय तेज बारिश हुई और भारी वर्षा के पौन घंटे बाद लगभग सायं 3 बजे मलबा गिरना शुरू हुआ। सूचना मिलते ही एनएच प्रशासन की जेसीबी टीम मौके पर पहुँची और मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया गया। हटाने के दौरान भी पत्थर गिरते रहे जिससे सड़क को सफर के लिए असुरक्षित माना गया।