Bageshwar News: बागेश्वर। जिले में बारिश का सिलसिला अभी जारी है। शनिवार दिनभर बारिश होते रही। छह ग्रामीण सड़कें अभी भी बंद हैं। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार धैना-लखनी, पालड़ीछीना-जैन करास, गांधीग्राम अमतौड़ा, कपकोट-पिंडारी, बदियाकोट-बोरबलड़ा तथा बघर मोटर मार्ग मलबा आने से बंद हैं।