‘हनुमान अंश’ फिल्म की टीम ने 5 अक्टूबर 2026 को नैनीताल स्थित कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली के दर्शन किए और आशीर्वाद लिया। टीम ने धाम में दर्शन की सुगम व्यवस्था और चल रहे विकास कार्यों की सराहना की।
टीम में अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी और प्रोड्यूसर रागिनी सोना शामिल रहे। उन्होंने उत्तराखण्ड की लोक संस्कृति, परंपराओं और चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं की प्रशंसा की।
फिल्म टीम खटीमा में आयोजित आदि रंगोत्सव-2026 में भी शामिल हुई। सदस्यों ने लोकनृत्य, ढोल-दमाऊं और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की प्रस्तुतियां देखीं। उन्होंने इस अनुभव को अपने जीवन का अविस्मरणीय अनुभव बताया।
टीम के सदस्यों ने कैंची धाम में दर्शन का अवसर देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं के कारण उन्हें आसानी से बाबा नीम करौली के दर्शन और आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
फिल्म टीम ने देशभर के लोगों से उत्तराखण्ड आने की अपील की। सदस्यों के मुताबिक, राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक परंपराएं लोगों को आकर्षित करती हैं। उन्होंने चारधाम सहित राज्य के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों का भ्रमण करने का आग्रह किया।
टीम ने कहा कि उत्तराखण्ड से मिला सम्मान, स्नेह और अपनापन उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।











