Vikasnagar News: पीएनबी चकराता में शनिवार को बैंकिंग सेवाओं के लिए पहुंचे ग्राहकों को घंटों परेशान होना पड़ा। ग्राहकों का आरोप था कि बैंक में पर्याप्त स्टाफ के मौजूद नहीं रहने से बैंकिंग लेनदेन प्रभावित रहा। ग्राहकों ने इसकी शिकायत दूरभाष पर डीजीएम से की है। बैंक में लेनदेन के लिए पहुंचे पंकज जैन, झींमा दास, वीरेंद्र नेगी, तिलक सिंह, मोहन सिंह, नरिया दास, गेंदों देवी, रीना देवी, सामदेई और सुमित्रा देवी समेत अन्य ग्राहकों ने बताया कि वे बनियाना, मगरोली, कंधाड सहित दूरस्थ गांवों से सुबह ही बैंक पहुंच गए थे, लेकिन कर्मचारी मौजूद नहीं होने के कारण उनका काम नहीं हो सका। कुछ देर बाद शाखा प्रबंधक पवन पहुंचे। ग्राहकों के पूछने पर उन्होंने बताया कि अन्य कर्मचारी छुट्टी पर हैं और सिस्टम में भी तकनीकी समस्या आ रही है, जिसके चलते लेनदेन नहीं हो पा रहा है। बाद में दोपहर करीब दो बजे अन्य शाखा से कर्मचारी पहुंचने के बाद बैंकिंग लेनदेन शुरू हो सका। शाखा प्रबंधक पवन ने बताया कि स्टाफ की कमी की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई थी और बैंकिंग कार्य सुचारु करने के लिए अन्य शाखा से स्टाफ बुलाया गया था।
Others
PNB चकराता शाखा में स्टाफ की कमी से घंटों तक बैंकोंServices बाधित, बाद में अन्य शाखा से बुलाए गए कर्मी
चकराता स्थित PNB शाखा शनिवार को स्टाफ न रहने के कारण कई ग्राहकों के लेनदेन नहीं हो पाए। तकनीकी समस्या के कारण भी असुविधा बनी रही; दोपहर में अन्य शाखा से कर्मी पहुँचने के बाद स्थिति सामान्य हुई।






