Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। नगर पंचायत पाटी में कचरे के निस्तारण के लिए प्लास्टिक कांपेक्टर की स्वीकृति मिली है। यहां 7.50 लाख से मशीन लगाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शहरी विकास निदेशालय के रिंग फेंस्ड अकाउंट से स्वीकृत योजना से नगर पंचायत पाटी में गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग एकत्र किया जाएगा। डीएम ने प्लास्टिक कॉम्पैक्टर की स्थापना के साथ-साथ कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेशन बॉक्स व जीपीएस सिस्टम लगाने के कार्यों को पारदर्शितिा से करने को कहा है। कहा कि वाहनों में अतिरिक्त कंपार्टमेंट बनने से घर-घर से कचरा उठाने के दौरान ही गीले और सूखे कचरे का पृथक्करण सुनिश्चित होगा। वहीं एआईएस जीपीएस लगने से कूड़ा संग्रहण वाहनों के रूट और समय की सटीक निगरानी की जा सकेगी।---
Champawat
पाटी नगर पंचायत में 7.50 लाख के प्लास्टिक कांपेक्टर से कचरा निस्तारण में पारदर्शिता, GPS से ट्रैकिंग भी
पाटी नगर पंचायत में कचरे के निस्तारण के लिए प्लास्टिक कांपेक्टर को मंजूरी मिल चुकी है। गीले-सूखे कचरे का पृथक्करण घर-घर से हो सकेगा, साथ ही कूड़ा वाहनों में सेग्रीगेशन बॉक्स और GPS सिस्टम लगाने के निर्देश दिए गए हैं।








