Nainital News: नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) पांच बुनियादी मुद्दों को लेकर आगामी विधानसभा चुनाव में उतरेगा। ये जानकारी यूकेडी के केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने दी। बीते दिनों नैनीताल में हुए एक कार्यक्रम में पहुंचे नेगी ने पार्टी के विजन और रोडमैप के बारे में भी बताया।कहा कि पहला मुद्दा स्थायी राजधानी गैरसैंण का है। गैरसैंण राजधानी बनने से एम्स ऋषिकेश की तरह पूरे प्रदेश में विकास का विकेंद्रीकरण होगा। दूसरा, जल, जंगल और जमीन पर किसानों का अधिकार सुनिश्चित किया जाएगा। नेगी ने कहा कि तीसरा और सबसे अहम मुद्दा रोजगार है। उत्तराखंड की जड़ी-बूटियां और औषधियां ही रोजगार का असली संसाधन हैं, लेकिन दुखद है कि किसानों के लिए आज तक औषधीय मंडी की कोई व्यवस्था नहीं है। एग्रो फॉरेस्ट्री को बढ़ावा नहीं मिलने से किसान पेड़ों की खेती कर रोजगार नहीं ले पा रहे हैं। चौथा मुद्दा सांस्कृतिक संरक्षण का है। उत्तराखंड की संस्कृति और पारंपरिक खानपान लुप्त हो रहा है, युवा चाइनीज और विदेशी व्यंजनों के गुलाम होते जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा मॉडल की तर्ज पर उत्तराखंड में योजना लाई जाएगी, जिसमें बेटी के जन्म पर परिवार को पांच पौधे दिए जाएंगे, ताकि वह भविष्य में उनसे रोजगार ले सकें। उन्होंने दावा किया कि जनता यूकेडी की ओर लौट रही है और प्रदेश के पांच हजार बूथों पर टीम सक्रिय है। अधिकतर युवा यूकेडी से जुड़ रहे है, वर्तमान में गढ़वाल में दो हजार के अधिक युवा पार्टी से जुड़े हैं l
Nainital
यूकेडी के घोषणा: गैरसैंण स्थायी राजधानी, औषधि-औग्रो फॉरेस्ट्री से रोजगार के विकल्प, 5 मुद्दों पर चुनावी रोडमैप
उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) 5 बुनियादी मुद्दों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव के लिए मैदान में उतरेगा. सार्वजनिक मंच पर केंद्रीय युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष आशीष नेगी ने रोड़मैप और vision की झलक दी; नीति में स्थायी राजधानी, किसानों के अधिकार, रोजगार, सांस्कृतिक संरक्षण और त्रिपुरा मॉडल जैसी योजना शामिल होगी.








