पहाड़ों की रानी मसूरी में मंगलवार को मौसम साफ रहा और चटख धूप खिली। इसके चलते दूर तक फैली हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियां चमकती नजर आईं। शहर के अलग-अलग पर्यटक स्थलों से पर्वत शृंखलाओं और आसपास की वादियों का मनमोहक दृश्य दिखाई दिया।
अक्तूबर-नवंबर का समय पहाड़ों की प्राकृतिक सुंदरता देखने के लिए खास माना जाता है। पर्यटक दूरबीन से हिमालय की चोटियों को निहारते और उन्हें कैमरों में कैद करते दिखे। ठंडी हवा और गुनगुनी धूप का मेल लोगों के लिए खास अनुभव बना रहा है।
सुबह और शाम ठंड का एहसास हो रहा है, जबकि दिन में धूप लोगों को राहत दे रही है। स्थानीय होटल प्रबंधक कुशाल सिंह और अरविंद सेमवाल ने बताया कि अक्तूबर-नवंबर में पहाड़ों पर गुनगुनी धूप ठंड से राहत देती है। साफ मौसम में हिमालय की बर्फीली चोटियां और आसपास की वादियां बेहद खूबसूरत नजर आती हैं।
उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने कहा कि इन दिनों उत्तराखंड में मौसम साफ है। ठंड के साथ गुनगुनी धूप होने से यह समय घूमने के लिए आदर्श बना हुआ है।
लंबे वीकेंड पर यातायात व्यवस्था प्रभावित
लंबे वीकेंड के चलते सोमवार को मसूरी में बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। वाहनों की बढ़ती संख्या से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई और प्रमुख मार्गों पर दिनभर जाम लगा रहा। बुद्धा टेंपल मार्ग पर सुबह से शाम तक वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं।
स्थानीय लोगों और पर्यटकों ने आरोप लगाया कि यातायात नियंत्रित करने के लिए पुलिसकर्मी तैनात नहीं थे। जाम के कारण लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में तय समय से अधिक वक्त लगा। इससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों में नाराजगी रही।
टीहरी बाईपास रोड, लाइब्रेरी चौक, लंढौर, मालरोड, नेहरू मार्ग, काला स्कूल चौक और अटल उद्यान मार्ग पर भी वाहन धीमी गति से चलते रहे। बुद्धा टेंपल मार्ग से अटल उद्यान तक यातायात दबाव बना रहा।
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने कहा कि पुलिस बल की कमी है। उपलब्ध बल के जरिए यातायात व्यवस्था संभालने का प्रयास किया जा रहा है।
निष्कर्ष
मसूरी में साफ मौसम और गुनगुनी धूप ने पर्यटकों को हिमालयी नजारों का आनंद लेने का मौका दिया। वहीं, लंबे वीकेंड पर बढ़ी भीड़ से प्रमुख मार्गों पर जाम लगा और यातायात व्यवस्था संभालना चुनौती बना रहा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
Q. मसूरी में मौसम कैसा है?
मसूरी में साफ आसमान के साथ चटख धूप खिली है। दिन में गुनगुना मौसम है, जबकि सुबह और शाम ठंड महसूस हो रही है।
Q. पर्यटकों को मसूरी में क्या देखने को मिल रहा है?
पर्यटकों को हिमालय की बर्फ से ढकी चोटियों और आसपास की वादियों का दृश्य देखने को मिल रहा है।
Q. पर्यटक इन नजारों का आनंद कैसे ले रहे हैं?
पर्यटक दूरबीन से चोटियों को देख रहे हैं और प्राकृतिक दृश्यों को कैमरों में कैद कर रहे हैं।
Q. मसूरी में जाम की स्थिति क्यों बनी?
लंबे वीकेंड पर बड़ी संख्या में पर्यटकों के पहुंचने से शहर की यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।
Q. किन मार्गों पर जाम रहा?
बुद्धा टेंपल मार्ग, टीहरी बाईपास रोड, लाइब्रेरी चौक, लंढौर, मालरोड, नेहरू मार्ग, काला स्कूल चौक और अटल उद्यान मार्ग पर यातायात धीमा रहा।
Q. यातायात व्यवस्था पर पुलिस का क्या कहना है?
प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह गहलावत ने पुलिस बल की कमी बताई और उपलब्ध बल से व्यवस्था बनाने की बात कही।











