Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को लोहियाहेड हेलीपैड पर लोगों की समस्याएं सुनीं और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। उन्होंने समस्याओं का समाधान करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है, इसलिए जनता की समस्याओं के समाधान में अधिकारी लापरवाही न बरतें। तीन दिन गृह क्षेत्र खटीमा में प्रवास के दौरान सीएम धामी ने विद्याथियों और खिलाड़ियों से संवाद किया। खटीमा गोलीकांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा उन्होंने शहर के लोगों को ऑक्सीजन पार्क की सौगात दी। गृह क्षेत्र में स्टेडियम, सर्किट हाउस, वेंडिंग जोन और ऑक्सीजन पार्क का विस्तारीकरण कराने की घोषणा भी की।इसके अलावा उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनका समाधान कराया। उन्होंने कहा कि छोटी-छोटी समस्याओं के लिए किसी को भी बार-बार चक्कर न लगाना पड़े, इसका अधिकारी ध्यान रखें। इसके बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से देहरादून के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या, नगरपालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जाधारी गंभीर सिंह धामी, भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट, रंदीप पोखरिया, डीएम नितिन सिंह भदौरिया, एसएसपी अजय गणपति, सीडीओ दिवेश शासनी, एसडीएम तुषार सैनी सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED CURRENT AND HISTORICAL COVERAGE (secondary leads; use only mutually consistent facts):

  • [EARLIER CONTEXT] Seventh Session of XV Legislative Assembly Day 04 - ysrcongress - ysrcongress.com | Seventh Session of XV Legislative Assembly Day 04 - ysrcongress ysrcongress.com | ysrcongress.com | Sat, 27 Nov 2021 08:00:00 GMT
  • [EARLIER CONTEXT] Live- Mekapati Gautam Reddy: మంత్రి మేకపాటి గౌతమ్‌రెడ్డి హఠాన్మరణం - Eenadu | Live- Mekapati Gautam Reddy: మంత్రి మేకపాటి గౌతమ్‌రెడ్డి హఠాన్మరణం Eenadu | Eenadu | Mon, 21 Feb 2022 08:00:00 GMT