Haldwani
दीवाली पर नैनीताल जिले में पटाखों का 14 करोड़ रुपये का कारोबार, हल्द्वानी-लालकुआं की बड़ी हिस्सेदारी
दीवाली पर पटाखों की कीमतें 20 से 35 प्रतिशत बढ़ने के बावजूद नैनीताल जिले में खरीदारी का उत्साह कायम रहा। व्यापारिक संगठनों और कारोबारियों के अनुसार, जिले में करीब 14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र की हिस्सेदारी 7 से 8 करोड़ रुपये रही।

































