Haldwani News: हल्द्वानी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) वनभूलपुरा का उच्चीकरण कर इसे 200 बेड क्षमता का अस्पताल बनाने की मांग उठाई है। शनिवार को समाजसेवी उवैस राजा के नेतृत्व में स्थानीय लोगों ने अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) डॉ. रजत भट्ट के माध्यम से मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) को एक ज्ञापन भेजा। ज्ञापन के जरिए मांग की गई कि क्षेत्र की बड़ी आबादी को देखते हुए अस्पताल में मरीजों को समय पर बेहतर इलाज की सुविधा मिले। साथ ही अस्पताल में 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं, पर्याप्त दवाइयां, आधुनिक चिकित्सकीय उपकरण और आवश्यक स्टाफ की व्यवस्था जल्द से जल्द उपलब्ध कराई जाएं।
Haldwani
हल्द्वानी के वनभूलपुरा पीएचसी को 200 बेड के अस्पताल में उच्चीकृत करने की मांग उठी
स्थानीय الناس ने समाजसेवी उवैस राजा के नेतृत्व में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर वनभूलपुरा पीएचसी के उन्नयन की मांग की है. प्रस्ताव के अनुसार 24 घंटे आपातकालीन सेवाओं, पर्याप्त दवाइयों, आधुनिक उपकरण और पर्याप्त स्टाफ की उपलब्धता जरूरी बताई गई है.









