Almora
अल्मोड़ा में 2 दिन ओपीडी बंद, इमरजेंसी में 250 से ज्यादा मरीज पहुंचे
रविवार के साप्ताहिक अवकाश और सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती की छुट्टी के कारण अल्मोड़ा जिले के अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद रहीं। इलाज के लिए मरीजों को इमरजेंसी का रुख करना पड़ा, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद प्राथमिक उपचार, दवाइयां और चिकित्सीय सलाह दी।


