Haldwani News: हल्द्वानी। शिक्षक दिवस के मौके पर शनिवार को कांग्रेसियों ने भारत के पूर्व राष्ट्रपति व महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को उनके चित्र पर फूलमाला चढ़ा कर उनको श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रदेश सचिव एवं एससी विभाग नैनीताल के जिलाध्यक्ष इन्दर पाल आर्य ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन का शिक्षा के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान रहा है। शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण की रीढ़ होते हैं। वे विद्यार्थियों को न केवल किताबी ज्ञान देते हैं, बल्कि उनमें संस्कार, अनुशासन और सही जीवन दृष्टि का संचार भी करते हैं। उन्होंने देश व प्रदेश के समस्त शिक्षक समुदाय को शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीवान राम आर्य, भीम कुमार, अशोक कुमार, गोविंद सिंह बिष्ट, बलवंत और रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।
Haldwani
हाल्द्वानी में शिक्षक दिवस पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. राधाकृष्णन को कांग्रेस ने श्रद्धांजलि दी; शिक्षा के क्षेत्र में योगदान की सराहना
हाल्द्वानी शहर में शिक्षक दिवस के मौके पर कांग्रेस नेताओं ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की तस्वीर पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। उत्तराखंड कांग्रेस ने उनके शिक्षा क्षेत्र के योगदान को याद किया और शिक्षकों को बधाई दी।









