Rudrapur
रुद्रपुर के शिवनगर में 30 वर्षीय युवक की मौत, पत्नी ने जुए में ₹15 हजार हारने की बात बताई
ऊधम सिंह नगर के रुद्रपुर में ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र के शिवनगर में 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पत्नी के अनुसार, युवक ने जुए में ₹15 हजार हारने की बात बताई थी। इसके बाद वह ऊपर कमरे में चला गया, जहां पत्नी ने उसे फंदे से लटका देखा।





































