ऊधम सिंह नगर के खटीमा में आंगन मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान नौनिहालों, गर्भवती महिलाओं, माताओं और आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्त्रियों से आत्मीय संवाद हुआ।
इस मौके पर बच्चों को पोषणाहार परोसा गया। शिशुओं का अन्नप्राशन कराया गया और मातृशक्ति की गोदभराई रस्म में भी सहभागिता की गई।
कार्यक्रम में लाभार्थियों को महालक्ष्मी किट वितरित की गईं।













