Tehri
टिहरी में सड़क हादसे में वन दरोगा प्यार चंद रमोला की मौत, अज्ञात कार चालक की तलाश
छोटी दीपावली पर ड्यूटी से स्कूटी से घर लौट रहे नरेंद्रनगर वन प्रभाग के वन दरोगा प्यार चंद रमोला को धनोल्टी के पास बटवालधार में कार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में चंबा अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित किया। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश कर रही है।











