Dehradun
उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सीएम धामी ने शहीदों को नमन किया, बोले- राज्य विकास के नए मानक बना रहा
देहरादून में उत्तराखंड स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलन के शहीदों, बलिदानियों और आंदोलनकारियों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड सर्वांगीण विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है।













