चमोली जिले के पोखरी विकासखंड के नैल पंचायत के सिदेली गांव में सुबह करीब 8 बजे जंगल में घास लेने गई देवरानी लक्ष्मी देवी और जेठानी विमला देवी पर एक भालू ने हमला कर दिया। घटनास्थल के करीब पहुंचते ही वे चट्टान से नीचे गिर गयीं, जिससे दोनों घायल हो गईं। परिवार और गांव वाले तुरंत उनकी सहायता के लिए मौके पर पहुंचे और दोनों को सीएचसी पोखरी ले जाया गया। चिकित्सकों ने विमला देवी को मृत घोषित कर दिया, जबकि लक्ष्मी देवी को प्राथमिक उपचार के बाद उच्च अस्पताल के लिए रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी भी मौत हो गई।

वन विभाग ने यह स्पष्ट किया है कि भालू के आतंक से निपटने के लिए क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की जाएगी और प्रभावित इलाकों में गश्त बढ़ेगी।