Chamoli
पोखरी में भालू के हमलों के विरोध में ग्रामीणों का धरना छठे दिन भी जारी, पिंजरे लगाने की मांग
चमोली के पोखरी विकासखंड के गांवों में भालू की आवाजाही और मवेशियों पर हमलों से ग्रामीण परेशान हैं। तहसील परिसर में चल रहे धरने में प्रभावित इलाकों में पिंजरे लगाकर भालू को पकड़ने की मांग की जा रही है। ग्रामीणों ने कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।





