शिक्षक दिवस के मौके पर उत्तराखंड के 19 शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया जाएगा। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को पुरस्कार प्रदा
पुरस्कार पाने वाले शिक्षकों में प्रारंभिक शिक्षा के 12, माध्यमिक शिक्षा के 6 और प्रशिक्षण संस्थान से 1 शिक्षक शामिल हैं। इसके साथ ही राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार प्राप्त शिक्षिका मंजूबाला को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा।
हर साल उत्कृष्ट शिक्षकों को दिया जाता है पुरस्कार शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को प्रोत्साहित करने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से हर साल शैलेश मटियानी राज्य शैक्षिक पुरस्कार प्रदान किया जाता है। इसके तहत ऐसे शिक्षकों का चयन किया जाता है, जिन्होंने शिक्षण कार्य के साथ-साथ विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास और विद्यालयी शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया हो। इस साल भी प्रदेश के अलग-अलग जिलों से शिक्षकों का चयन किया गया है। इनमें पर्वतीय और मैदानी दोनों क्षेत्रों के शिक्षक शामिल हैं।
प्रारंभिक शिक्षा के इन 12 शिक्षकों को मिलेगा पुरस्कार प्रारंभिक शिक्षा के तहत इस साल जिन शिक्षकों को शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया है, उनमें, पौड़ी गढ़वाल से विष्णुपाल सिंह नेगी, चमोली से लखपत सिंह रावत, उत्तरकाशी से पृथ्वी सिंह रावत, देहरादून से वीरेंद्र सिंह रावत, हरिद्वार से रोबिन कुमार, टिहरी गढ़वाल से महेश्वर प्रसाद सेमवाल, रुद्रप्रयाग से शशिकांत नौटियाल, चंपावत से जहीर अब्बास, ऊधमसिंह नगर से नौ सिंह, नैनीताल से डॉ. श्वेता मजगांई, पिथौरागढ़ से विक्रम सिंह परिहार, अल्मोड़ा से त्रिलोक सिंह अधिकारी का नाम शामिल है। इसके अलावा माध्यमिक शिक्षा के छह और प्रशिक्षण संस्थान से एक शिक्षक को भी राज्य शिक्षक पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार पाने वाली मंजूबाला भी होंगी सम्मानित कार्यक्रम में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित शिक्षिका मंजूबाला को भी सम्मानित किया जाएगा। राज्य स्तर पर आयोजित इस समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले शिक्षकों के योगदान को सामने लाने के साथ उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान का संदेश शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह समारोह प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में बेहतर काम कर रहे शिक्षकों के सम्मान के साथ-साथ अन्य शिक्षकों के लिए भी प्रेरणा का अवसर होगा। शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार के जरिए शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, बेहतर शिक्षण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए काम करने वाले शिक्षकों को पहचान दी जाती है।








