हल्द्वानी। शीशमहल रामलीला मैदान में चल रहे ग्रामीण भारत महोत्सव के दूसरे दिन बारिश के बावजूद कुर्सी दौड़ और डांस प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिताओं का परिणाम महोत्सव के अंतिम दिन घोषित किया जाएगा।महोत्सव में 50 से अधिक दुकानें लगी हैं। कार्यक्रम अधिकारी मुकुल कुमार ने बताया कि महोत्सव में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को देंगे। कार्यक्रम में उत्तराखंड ग्रामीण बैंक और नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक के प्रतिनिधियों ने बैंक की योजनाओं की जानकारी दी।आयोजन में संस्था अध्यक्ष सुमन अधिकारी के साथ तुलसी, रमा, कंचन बिष्ट, मीना, रिंकू, नीतू, हेमा और नीमा ने सहयोग किया।