Champawat News: जगदीश राय,लोहाघाट। अभिभावकों ने शहीद पूर्णानंद जीआईसी सुंई में शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मां गकी है। अभिभावक संघ अध्यक्ष राजेश चौबे ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 136 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। इंटर में गणित, जीव विज्ञान, अंग्रेजी और अर्थशास्त्र के शिक्षक नहीं हैं। लंबे समय से पद रिक्त होने से विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। एसएमसी अध्यक्ष चंद्रकांत चौबे, नीरज चौबे, सचिन जोशी, भुवन चौबे, योगेश ओली, भोला दत्त, हरिश्चंद्र और त्रिभुवन तिवारी ने शीघ्र शिक्षकों की नियुक्ति की मांग की है।