रुद्रपुर। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान के हिमालय बचाओ अभियान के दूसरे दिन जिले में 10 स्थानों पर कार्यक्रम हुए। स्कूल-कॉलेज और संस्थानों के 6,204 छात्र-छात्राओं ने हिमालय के पर्यावरण संरक्षण की प्रतिज्ञा ली। रुद्रपुर में कॉलेज ऑफ मेनेजमेंट टेक्नोलॉजी में प्रिंसपल प्रेम प्रकाश ने 100 विद्यार्थियों को शपथ दिलाई। काशीपुर में 182, खटीमा में 672, सितारगंज में 840, दिनेशपुर में 1450, किच्छा में 750, गुलरभोज में 190, जसपुर में 300 और बाजपुर में दो स्थानों पर 1720 विद्यार्थियों ने संकल्प लिया। पांच दिनों में जिले में 21,594 लोग हिमालय और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प ले चुके हैं।