Champawat News: चम्पावत। विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग के प्रथम चरण में ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता होगी। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 15 से 29 वर्ष के युवाओं को माई भारत पोर्टल में पंजीकरण करना होगा। प्रतियोगिता 17 अगस्त से 16 सितम्बर होगी। डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं।