लोागाघाट से कांग्रेस विधायक खुशी सिंह अधिकारी ने पंचायत प्रतिनिधियों पर उत्पीड़न और विकास कार्यों में अनियमितता के आरोप लगाए। वे बृहस्पतिवार को मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) कार्यालय में धरना पर बैठे और कार्रवाई की मांग की। हालातों ने करीब ढाई घंटे तक तनावपूर्ण माहौल बनाए रखा। धरने के दौरान विधायक की पीडी और एपीडी के अधिकारियों से तीखी बहस भी हुई।