कोटद्वार। नगर क्षेत्र में शिक्षक दिवस पर विभिन्न संस्थाओं की ओर से आयोजित समारोह में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। नगर निगम प्रेक्षागृह में वीर चंद्र सिंह गढ़वाली उत्थान समिति के कार्यक्रम का शुभारंभ गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने किया। उन्होंने कहा कि यदि शताब्दियों आगे का सोचना है तो बच्चों को शिक्षित करना होगा। शिक्षक बच्चों के आदर्श होते हैं और उनके व्यक्तित्व पर शिक्षकों की बातों का गहरा प्रभाव पड़ता है। इस दौरान प्रो. डीएस नेगी, दर्शन सिंह रावत और डॉ. त्रिलोक चंद्र सोनी समेत कई शिक्षकों को सम्मानित किया गया। एमकेवीएन एजुकेशन ग्रुप और पीएम श्री जीजीआईसी कोटद्वार को सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार मिला।निंबूचौड़ में पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की ओर से आयोजित समारोह में 154 शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया। वहीं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी विष्णु सिंह रावत सामाजिक संस्था की ओर से आयोजित समारोह में 205 शिक्षक-शिक्षिकाओं का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में संस्था की संयोजिका रंजना रावत, अपर शिक्षा निदेशक बृजमोहन सिंह रावत, डॉ. प्रेम बहुखंडी और सेवानिवृत्त जिला शिक्षा अधिकारी सुदर्शन सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त दौलत सिंह गुसाईं सहित राज्य पुरस्कार और अन्य सम्मान प्राप्त शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में रोटरी क्लब की ओर से आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्या बबीता ध्यानी, सीमा रावत, मधु जोशी, नीलम नेगी, डॉ. केएस नेगी, वीना रावत और प्रतिभा गुप्ता को प्रशस्तिपत्र व शॉल भेंटकर सम्मानित किया गया। रतनपुर में गेप्स संस्था ने पूर्व शिक्षक धीरज सिंह रावत को मां शारदा सम्मान से सम्मानित किया गया।
RELATED CURRENT AND HISTORICAL COVERAGE (secondary leads; use only mutually consistent facts):
- [EARLIER CONTEXT] Amar Ujala Samwad 2026: देवभूमि में सजा 'संवाद' का मंच, देश के भविष्य पर दिव्य मंथन |Dehradun Samwad Ofsted (qcWkNPm1zg) - Mshale | Amar Ujala Samwad 2026: देवभूमि में सजा 'संवाद' का मंच, देश के भविष्य पर दिव्य मंथन |Dehradun Samwad Ofsted (qcWkNPm1zg) Mshale | Mshale | Wed, 29 Jul 2026 08:13:06 GMT
- [EARLIER CONTEXT] राजस्थान सरकार की 150 योजनाएं एवं 30+ नीतियां | 2nd Grade Teacher Exam 2026 Special Current Affairs - YouTube | राजस्थान सरकार की 150 योजनाएं एवं 30+ नीतियां | 2nd Grade Teacher Exam 2026 Special Current Affairs YouTube | YouTube | Thu, 28 May 2026 07:00:00 GMT
- [EARLIER CONTEXT] Watch: Real Kashmir IFA Shield Champions, beat George Telegraph 2:1 in finals - thekashmirmonitor.net | Watch: Real Kashmir IFA Shield Champions, beat George Telegraph 2:1 in finals thekashmirmonitor.net | thekashmirmonitor.net | Sat, 19 Dec 2020 08:00:00 GMT
- [EARLIER CONTEXT] Rajasthan Current Affairs | May 2026 | राजस्थान समसामयिकी (मई 2026) - YouTube | Rajasthan Current Affairs | May 2026 | राजस्थान समसामयिकी (मई 2026) YouTube | YouTube | Sun, 07 Jun 2026 07:00:00 GMT







