Dehradun News: देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान और राजनीतिक दलों ने ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) एवं वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रख-रखाव, सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।शनिवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। डीएम ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।कहा कि निर्वाचन आयोग के निर्धारित सभी मानकों एवं प्रोटोकॉल का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे में ईवीएम एवं वीवीपैट की सुरक्षा, सुरक्षित रख-रखाव और निगरानी में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस में रखी ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था के साथ प्रवेश, निकासी व्यवस्था और संबंधित अभिलेखों का भी अवलोकन किया। डीएम ने बताया कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रावधानों के तहत वेयरहाउस की सुरक्षा एवं अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी दी गई।इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, ईवीएम नोडल दिनक रौतेला, तहसीलदार सदर सुरेंद्र देव, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी नरेंद्र देवली सहित आम आदमी पार्टी के कमल राणा, बीजेपी के दौलतराम मकवाना आदि मौजूद थे।
Dehradun
देहरादून में ईवीएम वेयरहाउस के सुरक्षा मानकों की जाँच, डीएम समेत दलों के प्रतिनिधि मौजूद
जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की सुरक्षित रख-रखाव, प्रवेश-निकासी और अभिलेखों की कड़ाई से निगरानी की जानकारी दी. राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को भी प्रावधानों के अनुसार सुरक्षा व्यवस्था समझाई गई.








