Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। टीबी के संभावित मामलों की समय पर पहचान और सक्रिय खोज को और प्रभावी बनाने के लिए हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए 5.76 लाख रूपये का बजट स्वीकृत किया गया है। सीएमओ डॉ. देवेश चौहान के अनुसार जिले में टीबी उन्मूलन की दिशा में संचालित गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया कि दूरस्थ क्षेत्रों में लोगों की स्क्रीनिंग के लिए हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों का उपयोग किया जाएगा। जिससे संभावित टीबी मरीजों की जल्द पहचान कर उन्हें समय पर जांच एवं उपचार से जोड़ा जा सके। भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार एक्स-रे स्क्रीनिंग सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। इसी क्रम में हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों के संचालन के लिए एक्स-रे तकनीशियनों को प्रत्येक एक्स-रे पर 10 रुपये की आउटपुट आधारित प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। बताया कि हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनों के माध्यम से टीबी मरीज की खोज को गति मिलेगी।