Bageshwar
बागेश्वर में स्कूली बसों और वैन की जांच, यातायात नियम तोड़ने पर 32 चालान
बागेश्वर में ऑपरेशन प्रहार के तहत स्कूली बसों और वैन की सुरक्षा जांच की गई। पुलिस ने प्राथमिक उपचार किट, अग्निशमन यंत्र, दस्तावेज, बैठने की क्षमता और खिड़कियों की ग्रिल देखी। शुक्रवार को यातायात नियमों के उल्लंघन पर 32 चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई, जबकि 5 वाहनों के कोर्ट चालान किए गए।





