देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शिक्षक दिवस पर शनिवार को पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में छात्र-छात्राओं को साइबर अपराध, सोशल मीडिया फ्रॉड, ऑनलाइन धोखाधड़ी, नशे के दुष्परिणाम और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने किया। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत परिसर में लीगल एड क्लीनिक का उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और कानून की जानकारी भी होनी चाहिए। सही कानूनी जानकारी कई समस्याओं से बचाने में मददगार साबित होती है।पैनल अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध और ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदेश और लिंक के जरिए होने वाली धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए। कहा कि किसी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने और अनजान व्यक्ति से बैंक संबंधी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने साइबर अपराध होने पर तत्काल सहायता लेने की अपील की और नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100 की जानकारी दी।
Bageshwar
बागेश्वर में विधिक जागरूकता शिविर में छात्रों को साइबर क्राइम से बचाव के उपाय, कानून के अधिकारों की जानकारी
शिक्षक दिवस पर पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में आयोजित शिविर में साइबर अपराध, सोशल मीडिया फ्रॉड और ऑनलाइन धोखाधड़ी पर जागरूकता के साथ नशे के दुष्परिणाम और कानूनी अधिकारों पर प्रकाश डाला गया। सचिव अनीता कुमारी और अधिवक्ता त्रिलोक चंद्र जोशी ने जागरूकता गतिविधियाँ संचालित कीं और नालसा हेल्पलाइन 15100 की जानकारी दी।







