धैना लखनी-लोहारी सिल्ली-बंड कनस्यारी मार्ग के किलोमीटर 5 में स्थानीय जल स्तर बढ़ने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है; लोनिवि ने यातायात बहाल के लिए वायर क्रेट आधारित अस्थायी वेंटेड कॉजवे बनाने का प्रस्ताव रखा है।

बदियाकोट-बोरबलड़ा मार्ग के किलोमीटर 3 में सड़क वॉशआउट के कारण यातायात बंद है। इसके अलावा गांधीग्राम-अमतोड़ा और बघर मार्ग पीएमजीएसवाई के अंतर्गत कई जगहों पर मलबा और बोल्डर आने से आवागमन बाधित है।