कौड़ियाला में शनिवार को एक युवक सड़क किनारे पैराफीट से नीचे गिर गया। पुलिस को इसकी सूचना मिली, तो फौरन पुलिस टीम मौके पर पहुंची। करीब 50 फीट नीचे खाई में गिरे 32 वर्षीय सूरज परमार निवासी पीपलकोटी, चमोली को बामुश्किल बाहर निकाला। आपातकालीन 108 सेवा के माध्यम से घायल अवस्था में उसे ऋषिकेश के अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि सूरज पैराफीट से कैसे नीचे गिरा, इसकी जांच की जा रही है।
Rishikesh
Youth rescued after falling 50 feet into ravine near Kaudiyala, taken to hospital
In Kaudiyala, a 32-year-old man slipped from a parapet along the roadside and plummeted into a gully about 50 feet deep. Rescue teams pulled him out and he was admitted to a hospital in Rishikesh after receiving initial treatment.





