रामनगर। पीरूमदारा के हिम्मतपुर ब्लॉक में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव की पहचान कर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दे दी है। मृतक की पत्नी रक्षा बंधन पर मायके गई हुई थी। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि मृतक की पहचान 30 वर्षीय अर्जुन पुत्र सुनील कुमार निवासी नजीबाबाद जिला बिजनौर यूपी के रूप में हुई है। युवक की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। मृतक रक्षाबंधन से एक दिन पहले अपने घर नजीबाबाद से रामनगर में काम करने के लिए निकला था।इसके बाद उसका शव गुरुवार सुबह रामनगर के हिम्मतपुर ब्लॉक क्षेत्र में खेत से बरामद हुआ। मृतक के तीन बच्चे हैं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर रामनगर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। सरकारी अस्पताल की चिकित्सक डॉक्टर शैलजा ने बताया कि पुलिस द्वारा गुरुवार दोपहर एक अज्ञात व्यक्ति का शव एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया गया था। बाद में पहचान होने पर मृतक की शिनाख्त की गई। शव के परीक्षण के दौरान शरीर पर कुछ चोटों के निशान भी दिखाई दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अर्जुन खेत तक कैसे पहुंचा और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। बताया कि उसकी पत्नी रक्षा बंधन के दिन अपने मायके गई हुई थी। देर शाम परिजन रामनगर पहुंच गए हैं।
Others
Suspicious death of 30-year-old man found in Ramnagar fields, family notified
In Himmatpur block of Pirrmodara, a 30-year-old man was recovered dead from a field under unclear circumstances. Police have identified the deceased as Arjun, a resident of Najibabad in Uttar Pradesh, and are investigating the sequence of events that led to the death. His family has been informed. Standby details indicate he had left Najibabad for work the day before Raksha Bandhan, while his wife was at her parental home.



