हरिद्वार, संवाददाता। रानीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत मारपीट, धमकी, सट्टेबाजी और वारंट के मामलों में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शिवालिक नगर निवासी मोहित चौधरी से मारपीट और धमकी के मामले में चार आरोपियों हरविंदर सिंह उर्फ बाबी उर्फ पहलवान, आकाश, ऋषभ और हिमांशु को न्यू टिहरी विस्थापित आर्मी ग्राउंड गुर्जर बस्ती से गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो बाइक बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, 13 अगस्त को सेक्टर पांच बी खोखा मार्केट के पास मोहित से मारपीट कर पांच लाख रुपये देने की धमकी दी गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अधिवक्ता संदीप वर्मा के कहने पर वारदात करने की बात स्वीकार की।पुलिस ने सट्टा लगाने के आरोप में सलमान निवासी सलेमपुर को 1100 रुपये और सट्टा पर्ची के साथ पकड़ा। वहीं वारंटी जैम्स जेवैल्स मसीह निवासी विष्णुलोक कॉलोनी को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया।
RELATED CURRENT AND HISTORICAL COVERAGE (secondary leads; use only mutually consistent facts):
- [EARLIER CONTEXT] Delhi News Today LIVE | Malviya Nagar Fire Tragedy Update | Delhi Weather | Bulldozer Action | N18L Cpi (dp4zAJ8A42) - mshale.com | Delhi News Today LIVE | Malviya Nagar Fire Tragedy Update | Delhi Weather | Bulldozer Action | N18L Cpi (dp4zAJ8A42) mshale.com | mshale.com | Wed, 02 Sep 2026 15:08:32 GMT




