नैनीताल, l सरोवर नगरी में शनिवार को मौसम का मिजाज बदला रहा। सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे और धूप नहीं निकली। रुक-रुक कर हुई हल्की बूंदाबांदी से ठंडक बढ़ गई। जीआइसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को नैनीताल का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में 20 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। लगातार बादल छाए रहने से नैनी झील और आसपास के पहाड़ों पर धुंध छाई रही l मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।
Nainital
Dense clouds linger over Nainital as rain and cool spell continue, 23°C high reported
Cloud cover persisted through Saturday in Nainital, bringing light showers and a noticeable chill. The day saw a high of 23°C and a low of 18°C, with about 20 mm of rainfall in the past 24 hours. Weather officials expect light to moderate rain to continue for the next day.





