Haridwar News: तरुण हिमालय संस्था, शिवलोक कॉलोनी के प्रांगण में जन्माष्टमी के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में तरुण हिमालय स्कूल सहित हरिद्वार के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने नृत्य, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। वैभव म्यूजिकल ग्रुप ने आकर्षक राधा-कृष्ण झांकियां एवं भक्तिमय गीत प्रस्तुत किए। संस्था अध्यक्ष गंगा दत्त शर्मा एवं सचिव बलदेव सिंह रावत ने बताया कि तरुण हिमालय एक समाजसेवी एवं पर्वतीय संस्था है, जो भविष्य में भी सांस्कृतिक और जनहित के कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी। मुख्य अतिथि मोनू त्यागी ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना की। इस अवसर पर कुलदीप असवाल, हर्षमोहन रावत, प्रमोद पंत, पूरण सिंह रावत, जीत सिंह नेगी, ललित भट्ट, प्रकाश बहुखंडी, ललित रावत, अजय नेगी, मनोज चौहान, कुलदीप रावत, पूरण सिंह चौहान, त्रिलोक भट्ट, भगवती प्रसाद पंत, कमल राणा, नितेश नोडियाल, रितेश नोडियाल, रवि शर्मा, राजकुमार, गिरीश भट्ट एवं जगदीप असवाल उपस्थित रहे।
Haridwar
हरिद्वार में जन्माष्टमी के मौके पर तरुण हिमालय संस्था ने सांस्कृतिक संध्या में बच्चों की प्रस्तुति से जीता दर्शकों का दिल
उत्सव के मौके पर शिवलोक कॉलोनी स्थित तरुण हिमालय संस्था के प्रांगण में भव्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें स्थानीय स्कूलों के बच्चों ने नृत्य, भजन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं और राधा-कृष्ण झांकियां भी पेश कीं।







