ग्रामीणों की मुख्य माँगों में संपर्क मार्ग को पक्का कराना, बरसात के मौसम में सड़क पर पानी की निकासी की व्यवस्था, और बढ़ते पर्यटक प्रवास को देखते हुए गांव में वाटर पार्क जैसी सुविधाओं के विकास की बात शामिल है। साथ ही लखवाड़ बांध परियोजना से प्रभावित लोगों को मुआवजे का त्वरित वितरण भी एक अहम मांग रही।