Roorki News: रुड़की, संवाददाता। लायंस क्लब की ओर से लायंस स्कूल पाडली गुर्जर में शिक्षक दिवस 12 शिक्षिकाओं को लायंस इंटरनेशनल की ओर से प्राप्त प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ लायंस क्लब अध्यक्ष प्रीति मेंदिरत्ता और स्कूल चेयरमैन डॉ. पीके गुप्ता ने सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान और राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को याद किया गया। लायन यश नारंग ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।