हल्द्वानी।शहर में छोटे क्षेत्रफल वाली दुकानों में मेडिकल स्टोर के लाइसेंस के जारी करने की शिकायत मिली है। शिकायतकर्ता के अनुसार, हल्द्वानी में टीन शेड और महज 80 से 90 वर्गफीट की दुकानों में भी मेडिकल स्टोर संचालित हो रहे हैं। जबकि दस्तावेजों में दुकानों का क्षेत्रफल 120 वर्गफीट दर्शाया जा रहा है। शिकायतकर्ता ने मुखानी क्षेत्र में टीन शेड की 8-10 दुकानों में मेडिकल स्टोर संचालित होने व लाइसेंस जारी किए जाने की स्थिति की जांच की मांग की है। साथ ही कहा कि लाइन नंबर-1, इंदिरानगर, बनभूलपुरा, राजपुरा और जवाहर नगर समेत अन्य क्षेत्रों में भी यही हाल है। इधर जिला औषधि नियंत्रक मीनाक्षी बिष्ट ने बताया कि पहले शिकायतें थी, उनकी जांच की गई थी। वर्तमान में टीन शेड में मेडिकल स्टोर चलने का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं है। अगर शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।
Nainital
हल्द्वानी के छोटे टीन-शेड दुकानों में मेडिकल स्टोर: लाइसेंस और क्षेत्रफल पर उठे सवाल
हल्द्वानी शहर के कई टीन शेड दुकानों में मेडिकल स्टोर चल रहे हैं, जिनके क्षेत्रफल दस्तावेजों के अनुसार कम दिख रहे हैं. शिकायतकर्ता ने 8-10 दुकानों सहित अन्य क्षेत्रों में भी लाइसेंस जारी करने की गड़बड़ियों की मांग की है; प्रशासन का कहना है कि फिलहाल ऐसे मामलों की संज्ञान में कोई शिकायत नहीं है और जरूरत पड़ने पर जाँच होगी.









