Kashipur News: जसपुर। ब्लॉक स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्ग में बेहतर खेल के आधार पर 25 खिलाड़ियों का चयन जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। गुरुवार को राउमावि पतरामपुर के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य जयवीर सिंह ने फीता काटकर किया। ब्लॉक खेल समन्वयक केशव सिंह ने बताया कि अंडर-17 वर्ग में शाकिब, अयाज, अब्दुल्ला, सूर्यांश गिरी, हिमांशु, अभय प्रताप सिंह, अवतार सिंह, संदीप, मयंक सागर, कुलदीप कुमार, शौर्य और नैतिक कुमार का चयन हुआ है। अंडर-19 वर्ग में मोहित कुमार, आकाश, हिमांशु, रियान, अमन, विकास राय, मोहम्मद सुहेब, मयंक कुमार जोशी, नाजिम, मोहम्मद असद, मोहम्मद यूसुफ और नकुल जनपद के लिए चयनित हुए। उन्होंने बताया कि जनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता 14, 15 और 16 सितंबर को रुद्रपुर में आयोजित की जाएगी। यहां सुभाष चंद्र, समन्वयक ताविंदा अली, शमशेर अहमद, संजय वर्मा, अनूप सिंह, हरीश चौहान आदि रहे।
Kashipur
जिले के लिए ब्लॉक स्तर क्रिकेट चयन: Under-17 और Under-19 वर्गों में 25 खिलाड़ी चुने गए
जसपुर से खबर: गुरुवार को पटरामपुर स्कूल मैदान पर ब्लॉक स्तर प्रतियोगिता का औपचारिक उद्घाटन हुआ. चयनित 25 खिलाड़ियों में अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों के सदस्य शामिल हैं, जो जिला स्तरीय मुकाबले के लिए भेजे जाएंगे.







