रुड़की, संवाददाता। आईआईटी में शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह में शिक्षण एवं अनुसंधान में उत्कृष्ट योगदान देने वाले संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया। समारोह की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।इसके बाद शिक्षण में स्नातक श्रेणी में प्रो. विनोद पंकजाक्षन, प्रो. संजीव कुमार और युवा संकाय श्रेणी में प्रो. रामानुजा पाणिग्रही को सम्मानित किया गया। परास्नातक श्रेणी में प्रो. मनील टी मोहन और प्रो. राजर्षि चक्रवर्ती तथा युवा संकाय श्रेणी में प्रो. श्रीकृष्णन एस सुब्रमणियन को पुरस्कार मिला।गणित विभाग की प्रो. अमीया के. नायक को प्रो. बाल कृष्ण कृष्ण उत्कृष्ट शिक्षक पुरस्कार के लिए चुना गया।प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. विनय शर्मा और रासायनिक अभियांत्रिकी विभाग के प्रो. विमल चंद्र श्रीवास्तव को संयुक्त रूप से रामकुमार पुरस्कार तथा प्रबंधन अध्ययन विभाग के प्रो. रजत अग्रवाल को उत्कृष्ट समय प्रबंधन के लिए प्रभा नैय्यर पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।
Roorkee
आईआईटी रुड़की में शिक्षक दिवस पर शिक्षण-अनुसंधान में उत्कृष्टता के लिए संकाय सदस्यों को सम्मानित किया गया
रुड़की के संस्थान में शिक्षक दिवस समारोह के दौरान संस्थान के विभिन्न विभागों के प्रोफेसरों को उनके शैक्षणिक योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि के साथ हुई, उसके बाद कई श्रेणियों में पुरस्कार दिए गए।








