- उत्तराखंड आयुर्वेद विवि 15 सितंबर से 15 नवंबर तक कराएगा काउंसिलिंग ऋषिकेश। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में स्नातक स्तर के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग की तिथि घोषित कर दी है। कांउसिलिंग तीन चरणों में 15 सितंबर से 15 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। विवि ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय भारतीय चिकित्सा पद्धति आयोग (एनसीआईएसएम) की ओर से विवि से स्वीकृत सीटों पर ही प्रवेश प्रक्रिया शुरु की जाएगी। उत्तराखंड आयुर्वेद विवि ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बीएएमएस, बीएचएमएस और बीयूएमएस पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउसिंलिंग कार्यक्रम घोषित कर दिया है। एनसीआईएसएम ने विवि से संबद्ध 20 संस्थानों में स्नातक पाठ्यक्रमों में करीब 1200 सीटें आवंटित की है। विवि के कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि काउंसिलिंग तीन चरणों में आयोजित की जाएंगी। पहले चरण की काउंसिलिंग 15 सितंबर से 30 सितंबर तक, दूसरे चरण की काउंसिलिंग 5 अक्तूबर से 15 अक्तूबर तक और तीसरे चरण की काउंसिलिंग 15 नवंबर से आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय के परिसरों और उससे संबद्ध निजी संस्थानों में एनसीआईएसएम से प्राप्त अनुमति के आधार पर रिक्त सीटों पर प्रवेश दिए जाएंगे। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर केंद्रीयकृत काउंसिलिंग कराई जाएगी। दो संस्थानों के लिए नहीं होगी काउंसिलिंग कुलसचिव डॉ. एसके बरनवाल ने बताया कि श्रीमती मंजीरा देवी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज, उत्तरकाशी के बीएएमएस पाठ्यक्रम की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की मान्यता एनसीआईएसएम की ओर से निरस्त की जा चुकी है। वहीं परम हिमालय होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज, डोईवाला में भी 2026-27 में प्रवेश की अनुमति के संबंध में संबंधित बोर्ड ने विचार नहीं करने का निर्णय लिया है। इसलिए इन दो संस्थानों में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित नहीं की जाएगी।
Rishikesh
उत्तराखंड आयुर्वेद विवि के बीएएमएस/बीएचएमएस/बीयूएमएस प्रवेश के लिए काउंसिलिंग डेट घोषित; 2 संस्थानों से प्रवेश पर रोक
उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए केंद्रीयकृत काउंसिलिंग की तिथियां तय की हैं। यह काउंसिलिंग 3 चरणों में होगी और केवल एनसीआईएसएम से अनुमति प्राप्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा; 2 संस्थान अभी योजना से बाहर रहेेंगे।

Disclaimer: (यह लेख AI की मदद से लिखा गया है और इसमें छोटी-मोटी गलतियाँ हो सकती हैं। Know More)









