सात सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के प्रस्तावित घेराव को सफल बनाने के लिए ताकत झोंक दी है। शनिवार को पूर्व मंत्री नवप्रभात ने पछुवादून क्षेत्र में जनसंपर्क कर कार्यकर्ताओं को लामबंद किया। उन्होंने नवाबगढ़, जीवनगढ़, डाकपत्थर, अंबाड़ी और बुलाकीवाला समेत विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर कार्यकर्ताओं से बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचने का आह्वान किया। पूर्व मंत्री नवप्रभात ने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी, दलितों से जुड़े मुद्दों, अंकिता भंडारी प्रकरण और पेपर लीक जैसे मामलों पर सरकार को जनता के सवालों का जवाब देना चाहिए। कहा कि बेरोजगारी और भर्ती परीक्षाओं से जुड़े मामलों को लेकर युवाओं में असंतोष है, वहीं अंकिता भंडारी प्रकरण सहित अन्य मुद्दों पर भी जनता जवाब चाहती है।उन्होंने कहा कि सरकार को जनता से जुड़े गंभीर सवालों पर स्पष्ट जवाब देना होगा। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रत्येक क्षेत्र से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया। बैठक में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विकास शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अभिनव ठाकुर, हरबर्टपुर अध्यक्ष आशीष पुंडीर, सलमान, जाबिर अली, दिलशाद, सलीम, विनय जायसवाल, नईम अहमद, फरमान, सोहेल पाशा, जाहिद, सुरेंद्र शर्मा, पीडी शर्मा, संदीप भटनागर, डीके बनर्जी, अफजल, इस्लाम इंजीनियर, जमाल, गुरचरण सिंह, अशोक फौजी, शाहिद, रिजवान, सलीम, गगन पुंडीर मौजूद रहे।
Others
सीएम आवास के खिलाफ प्रदर्शन की तैयारी: पूर्व मंत्री ने देहरादून क्षेत्र में समर्थकों को एक साथ लाने की माँग की
पूर्व मंत्री नवप्रभात ने 7 सितंबर को मुख्यमंत्री निवास के घेराव को सफल बनाने के लिए क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की कोशिश की। बेरोजगारी, दलितों के मुद्दे और अंकिता भंडारी प्रकरण जैसे सवालों पर सरकार से जवाब मांगने की बात प्रमुख रही।






