Dehradun
पाबौ में अस्पताल-उप तहसील समेत 5 मांगों पर धरना जारी, रविवार से भूख हड़ताल का ऐलान
पौड़ी के पाबौ क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता गणेश भट्ट और दिलवर सिंह नेगी का धरना पांचवें दिन भी जारी रहा। प्रशासन के किसी अधिकारी के बातचीत के लिए नहीं पहुंचने पर उन्होंने नाराजगी जताई और रविवार से भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला किया। मांगें नहीं मानी गईं तो 6 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच की चेतावनी दी।



