नैनीताल जिले के लालकुआँ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली हल्दूचौड़ अंबिकापुरम कॉलोनी में बीती रात बेखौफ चोरों ने एक बंद मकान को अपना निशाना बनाया। शातिर चोरों ने ताला तोड़कर घर में रखे लाखों रुपये के सोने के जेवरात और ₹15 हजार की नगदी पर हाथ साफ क
जानकारी के अनुसार, अंबिकापुरम स्थित 'जागनाथ भवन' के मकान मालिक स्व. जय कृष्ण भट्ट की पत्नी घर पर अकेली रहती हैं। पिछले कुछ समय से तबीयत खराब होने के कारण वह इलाज के लिए अपने बेटों के पास दिल्ली गई हुई हैं। मकान पिछले करीब दो महीने से बंद पड़ा था। चोरों ने पहले से मकान की रेकी की और रात लगभग 1:30 से 2:00 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। सुबह दरवाजा और ताला टूटा देख पड़ोसियों ने ग्राम प्रधान रुक्मणी को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। 3 तोले सोने के जेवर और ₹15 हजार की चोरी दूरभाष पर मकान मालकिन से मिली जानकारी के मुताबिक, घर में ढाई से तीन तोले की सोने की चेन, लॉकेट, अंगूठियां, कानों के झुमके और अन्य जेवरात रखे थे। इसके अलावा ₹15 हजार की नगदी भी मौजूद थी। चोर घर में रखा मोबाइल फोन छोड़कर केवल कैश और गहने ही ले गए, जिससे साफ है कि उनका निशाना मुख्य रूप से जेवर और नगदी ही था।
जांच में जुटी पुलिस, लोगों ने की जल्द खुलासे की मांग
हल्दूचौड़ चौकी पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर CCTV फुटेज और साक्ष्य जुटाने शुरू कर दिए हैं। घनी आबादी और CCTV कैमरे होने के बावजूद हुई इस चोरी से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने और चोरों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।








