Pithoragarh News: अनिल कार्की, थल। नगर के राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय धाराकौली के तीन विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन हुआ है। प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने बताया कि कक्षा 9 की छात्रा कल्पना बसेड़ा, मनीष महर, हरीश जोशी का छात्रवृत्ति के लिए चयन हुआ है। विद्यार्थियों का चयन होने पर अध्यापक बंशीधर जोशी, एसएमसी अध्यक्ष चम्पा देवी, अभिभावक संघ के अध्यक्ष मीना देवी, दौली कौली के ग्राम प्रधान दीवान सिंह खर्कवाल सहित विद्यालय परिवार ने बच्चों को शुभकामनाएं दी है।
Pithoragarh
3 विद्यार्थियों का मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन, धाराकौली के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से
थल नगर के धाराकौली स्थित राजकीय उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय से कक्षा 9 के 3 विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री मेधावी छात्रवृत्ति योजना के लिए चयन किया गया है; चयन की पुष्टि प्रधानाचार्य दिनेश कुमार ने की है और स्कूल परिवार ने बच्चों को शुभकामनाएं दीं।









